मंगलवार, 23 जुलाई 2019

रणबीर कपूर के साथ जल्द सात फेरे ले सकती हैं आलिया

मनरंजन : अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि यह चर्चा लंबे समय से चल रही है, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। यही नहीं, हाल ही में वह अपने शादी के लहंगे के लिए मशहूर डिजाइनर सब्यासाची से मिलीं। माना जा रहा है कि शादी के दिन आलिया सब्यासाची का डिजाइन किया लहंगा पहन सकती हैं। सोनम कपूर की शादी में भी वह रणबीर के साथ सब्यासाची के लहंगे में भी पहुंचीं थीं। वैसे सब्यासाची हर बॉलीवुज ऐक्ट्रेस के फेवरेट रहे हैं।
अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी पर सब्यासाची का डिजाइन किया लहंगा पहना था। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर की सेहत ठीक होते ही और उनके वापस इंडिया लौटते ही शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो जाएंगी। रणबीर ने आलिया को 2017 में न्यू इयर ईव के मौके पर बुल्गारिया में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों कई इवेंट्स में एक-साथ नजर आए, जिसके बाद अफेयर की खबरों ने ज़ोर पकड़ लिया। इस साल हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह के दौरान आलिया ने सभी के सामने अपने दिल की बात कह दी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें