मंगलवार, 6 अगस्त 2019

लिपस्टिक से पता चलता है महिलाओं का स्वभाव

जीवनशैली : महिलाओं का चेहरा खुली किताब होता है, जो उनके बारे में हर राज खोल देता है। मगर क्या आप जानते हैं कि उनकी लिपस्टिक शेड्स भी आप लड़कियों के बारे में बहुत सी बातें जान सकते हैं। जी हां, लिपस्टिक सिर्फ लड़कियों की पर्सनैलिटी ही नहीं निखारती बल्कि वह उनके स्वभाव से जुड़े बहुत से राज भी खोलती हैं। रेड लिपस्टिक पसंद करने वाली महिलाएं काफी रोमांटिक, बोल्ड और कॉन्फिडेंट नेचर की होती हैं। इन्हें लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है। इतना ही नहीं, यह अपनी लव लाइफ में कभी भी बोरियत नहीं आने देती। किसी महिला को पिंक लिपस्टिक पसंद है तो समझ लें कि वो दिल से काफी मासूम है और आपके लिए हमेशा ईमानदार रहेगी। इस तरह के लिप शेड्स पसंद करने वाली लड़कियां हर किसी की चहेती होती हैं। साथ ही इन्हें हंसी, मजाक करना भी काफी पसंद होता है। प्लम लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी महत्वाकांक्षी होती हैं और चैलेंज लेने से नहीं डरतीं, इन्हें अपने पार्टनर से भी काफी इच्छाएं होती हैं और अगर वो इनकी उम्मीदों पर खरा न उतरे तो यह उन्हें छोड़ने से नहीं कतरातीं। ब्राउन लिप कलर पसंद करने वाली लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं। हर चीज को जांच परख कर लेनी वाली ये लड़कियां अपने पार्टनर को भी काफी सोच-समझकर चुनती हैं लेकिन यह जिसके साथ रिलेशनशिप में पड़ जाए फिर उसका साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ता। जो लड़कियां स्वभाव से इमोशनल होती हैं उन्हें पर्पल लिप शेड पसंद होता है। हर मुश्किल का डटकर सामना करने वाली ये लड़कियां पार्टनर के प्रति बेहद ईमानदार होती हैं और उनका साथ कभी नहीं छोड़ती। ऑरेंज लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी मजाकिया और एनर्जी से भरी होती हैं। आप लाइफ को पूरे मजे के साथ जीने में यकीन करती हैं और पार्टनर को भी कभी बोर नहीं होता। इन्हें पार्टनर के साथ घूमना-फिरना भी काफी पसंद होता है। इस तरह की लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियों को समझना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि यह काफी रहस्मयी होता है। यह चीजों का काफी सीमित रखती हैं और अपने पार्टनर के से भी दिल की बात खुलकर नहीं करती। हालांकि अपनी रिलेशनशिप को लेकर यह काफी सीरियस होती हैं। पीच कलर वाली लड़कियां अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस होती हैं। 
शर्मीले और शांत स्वभाव वाली यह लड़कियां हमेशा अपने पार्टनर को खुश रखती हैं। इतना ही नहीं, यह ससुराल को खुश रखना भी बखूबी जानती हैं। न्यूड कलर लिपस्टिक्स आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। जो महिलाएं इनका अक्सर प्रयोग करती हैं, वे बदलाव में विश्वास करती हैं। यह अंदर से शर्मीली होती हैं लेकिन खुद को स्मार्ट और सजग दिखाती हैं। ऐसी महिलाएं जिंदगी जीने और एंजॉय करने में विश्वास रखती हैं। वाइन रंग की लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी बोल्ड होती हैं। ऐसी लड़कियां लोगों का ध्यान खींचना बखूबी जानती हैं, साथ ही यह अपने पार्टनर को अपनी मुट्ठी में रखना पसंद करती हैं, इन्हें तेज धुन में म्युजिक सुनना पसंद होता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें